फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटियाल से चंडीगढ़ नई बस सेवा 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मटियाल से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर 25 नवंबर को मटियाल गांव से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा मटियाल, भटोली, बछड़ी, मसधाण, डीहर मोरसिघीं इत्यादि गांव से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों बस सेवा को चलाने के लिए काफी अर्सें से मांग कर रहे थे। जिसे हिमाचल सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस सेवा की समय सारिणी इस प्रकार से रहेगी। बस मटियाल से शाम 3:25 पर चलेगी। 3:50 पर मोरसिघीं, 4:35 घुमारवीं, 5:15 पर बिलासपुर तथा रात्रि 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस का वापसी समय में सुबह 8:45 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और 1:15 पर बिलासपुर, 2:20 पर घुमारवीं और 2:50 पर मोरसिघीं तथा 3:15 पर मटियाल पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समस्त लोगों ने बस सेवा की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, सदर विधायक सुभाष ठाकुर तथा घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें