फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे तक शाहतलाई में पूरी तरह से रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बारिश के साथ आए तूफान के कारण बुधवार रात को कस्बा शाहतलाई के आधे से ज्यादा वार्डों में 10 घंटे बिजली गुल रही। रात्रि 9 बजे के करीब वार्ड एक, दो, तीन, चार व बाजार वार्ड के आधे एरिया, कोसरियां पंचायत, नघियार पंचायत के वार्ड मारूड़ा कुट में बिजली की आपूर्ति सुबह सात बजे तक बाधित रही। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली गुल हो जाने का बड़ा कोई फाल्ट नहीं था, लेकिन विद्युत सब डिविजन तलाई में कर्मचारियों का अभाव होना इसका मुख्य कारण बना।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सब-डिविजन तलाई में कर्मचारियों की कमी होने के कारण रात्रि ड्यूटी पर कोई भी कर्मी नहीं रहता है। कस्बे में जरा सा तूफान या बारिश हो जाए तो समझो लाइट भी साथ ही गुल हो जाएगी। विद्युत आपूर्ति के प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है। इसी एरिया में कस्बे के लिए आईपीएच विभाग की बनी पेयजल योजना भी विद्युत आपूर्ति ठप रहने से प्रभावित हो जाती है।
ज्ञात रहे विद्युत सेक्शन तलाई के कर्मचारियों के पास शहरी कोसरियां, बड़गांव, नघियार पंचायतों के कार्यभार का दायित्व है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को इस समस्या से परेशान रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अशोक कौशल, वासुदेव, सरवन कुमार, दिनेश कुमार, जगदीश भाटिया, महेंद्र कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बोर्ड व सरकार से मांग की है की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सेक्शन तलाई में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए ताकि शहरी कस्बे में बार-बार हो रही इस दिक्कत से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड तलाई सब डिविजन के एसडीओ राजेश खरियाल ने बताया कि शीघ्र ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें