फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और विदेश के पायलटों ने सीखी पैराग्लाइडिंग की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देश और विदेश के पायलटों ने सीखी पैराग्लाइडिंग की बारीकियां
बिलासुपर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विदेशों से भी पहुंचे थे पायलट
बंदला से लुहणू के लिए तीन दिनों तक भरी गई उड़ानें
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर का आसमान देश और विदेश के पैराग्लाइर पायलटों की उड़ान से गुलजार रहा। बंदला धार में पैराग्लाइडिंग करने आए देशी-विदेशी युवा पायलटों ने सफल उड़ानें भरीं। रंग-बिरंगे पैराग्लाइडर आसमान में हवा से बातें करते नजर आए। बिलासपुर में तीसरे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइडरों के एसआईवी प्रशिक्षण शिविर को मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त एयर फोर्स फाइटर अभि मलिक ने लीड किया।
यह पैराग्लाइडिंग संबंधी विशेष प्रशिक्षण शिविर 23 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक बिलासपुर में चला। बंदला धार से उड़ाने भर कर पायलटों ने लुहणू मैदान में सफल लैंडिंग की और यहां की परिस्थितियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
विज्ञापन

टैंपल पायलट के पायलटों ने इन चार दिनों में तीन बार प्रतिदिन सफल उड़ाने भरीं। आसमान रंग बिरंगे पैराग्लाइडरों से गुलजार रहा। इस शिविर के आयोजन की खास बात यह रही कि चार दिवसीय शिविर के दौरान सभी प्रतिभागी विलेज टूरिज्म के तहत बंदला के गांवों में ठहरे और ग्रामीण परिवेश को करीब से देखा। सभी पायलटों ने एसआईवी तकनीक की बारीकियों को प्रयोगात्मक तौर पर समझा।
विज्ञापन

इस शिविर में यूरोप के हैन्नी, दुबई से शैलीन, नेपाल से अजय व वीरेंद्र, स्विट्जरलैंड से रजत के अलावा गणेश दिल्ली, रैंबो, पुलकित पूना, आशुतोष व गणेश, विकास, कर्नल दानवी, अमित, मुंबई नीरज धर्मशाला तथा अंकुश व साजिद खान शामिल रहे।
-----------
....जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें