फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए महिलाओं ने लगाई मेहंदी, खरीदा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करवाचौथ के लिए महिलाओं ने लगाई मेहंदी, खरीदा सामान
आईटीआई बिलासपुर में मेहंदी लगाओ कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। करवाचौथ को लेकर बिलासपुर की महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बिलासपुर में बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं हाथों में मेहंदी भी लगवाई। इसके अलावा कपड़ों, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बिलासपुर आईटीआई में करवाचौथ को लेकर मेहंदी लगाओ का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य ई. अजेश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से आपस में भाई चारा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर भारी संख्या में महिलाओं ने आईटीआई में पहुंच कर मेहंदी लगवाई। इस मौके पर आईटीआई में मेहंदी लगाने पहुंची अंजना शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से संस्थान की छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा बिलासपुर के बाजार में भी मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं कतारों में खड़ी रहीं। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में भी दिन भर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें