अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला(बिलासपुर)। पशु मंडी एवं किसान मेला नम्होल की पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सीता राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग झंडूता के कनिष्ठ अभियंता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पहली सांस्कृतिक संख्या की शुरुआत स्थानीय कलाकार सुनील, कंचन भाटिया, रमा धीमान आदि ने की। इन कलाकारों ने मंच संभालते ही एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां लेकर समा बांधा। पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार सुरेश सोहेल मंडी और सोहन सागर कुल्लू ने अंत में मंच संभाला। उन्होंने मंच पर आते ही एक से बढ़कर एक पहाड़ी, पंजाबी व हिंदी गानों की प्रस्तुतियां देकर जमकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
सुरेश सोहेल ने मंच संभालते ही लग जा गले फिर हसीन रात....,किन्नौरी नाटी.., तेरा मेरा प्यार..., लच्छी लच्छी लोग गलांदे...आदि गानों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
इसके बाद सोहन सागर ने मेरी मैया..., आने से उनके आये बहार.... आदि गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर पंडाल में पांव धरने लायक जगह नहीं बची थी। कलाकारों ने जमकर पंडाल में बैठे लोगों को नचाया। वहीं पशु मंडी एवं किसान मेला कमेटी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेला कमेटी को अपनी ओर से 11000 रुपये भी दिए।