फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा एकत्रित करने वाले एकत्रित करेंगे खाली प्लास्टिक की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक पहल को अंजाम देते हुए जिला प्रशासन ने प्लास्टिक कचरे का सही उपयोग करने के लिए नवीनतम सोच अपनाई है। इसके तहत प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिला के हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग करने के लिए जिला बिलासपुर में फैले प्लास्टिक कचरे का सदुपयोग किया जाएगा। इसके लिए एक विशालकाय पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हुई प्रेरणाप्रद आकृति का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है।
इसके लिए उपायुक्त ने निर्णय लिया है कि क्यों न इस मुहिम में बिलासपुर शहर के हर घर और हर व्यक्ति को जोड़ा जाए। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए शहर से बोतलें इकट्ठा करने के लिए विशेषकर नगर परिषद के हर वार्ड के कूड़ा कलेक्शन वाहनों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। हर घर के लोग भी अपनी नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए घर में खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को इन वाहनों को सौंपे ताकि उसका प्रयोग जिला में भव्य विशालकाय आकृति के निर्माण में प्रयोग किया जा सके। जिला में भव्य विशालकाय मूर्ति का निर्माण प्रदेश के सुविख्यात मूर्तिकार विजयराज उपाध्याय की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए खाली, बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों का संग्रह कर उन्हें उपयोग में लाकर मूर्ति का निर्माण कर रहा है। लोगों से आग्रह किया है कि वे पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता व कर्तव्य निष्ठा दर्शाते हुए अपने आसपास फैले प्लास्टिक बोतल और कैन को इकट्ठा करके नगर परिषद कार्यालय में तथा कूड़ा उठाने वाले वाहन को दें ताकि उसका सदुपयोग किया जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें