फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तूफान से उड़ीं घरों की छतें

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। शुक्रवार को जिला में आए तूफान ने भारी कोहराम मचाया। तूफान से स्कूलों, घरों व रसोई की छतें उड़ गईं। तूफान से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घुमारवीं में दीवार गिरने से एक क्रिकेटर घायल हो गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नुकसान बिलासपुर के कोठीपुरा में हुआ। यहां पर तीन ग्रामीणों केे सिर पर से घर की छत उड़ गई। कोठीपुरा गांव के हरी चंद गांव गोहयण की रसोई की छत उड़ गई। जबकि, कोठीपुरा की कश्मीरो देवी पत्नी महिंद्र के मकान व रसोईघर की छत तूफान ने उड़ा दी। यह परिवार जब अपने मवेशियों को बांध रहा था तो मकान के ऊपर से छत उड़ गई। अब परिवार बेघर हो गया है। एक ही गांव में तूफान ने तीन लोगों के आशियाने उड़ा दिए। इसकेे अलावा गेहड़वी स्थित जब्बलू प्राइमरी स्कूल के मिड-डे मील भवन की छत भी उड़ गई है। इससे स्कूल में मिड-डे मील बनाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय स्कूल में कोई नहीं था। इसके अलावा बरमाणा में पॉलीहाउस को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें