फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर वर्षाशालिका व शौचालय बने सफेद हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बनाए शौचालय बने सफेद हाथी
विज्ञापन

लोग खुले में शौच जाने को मजबूर
कई शौचालयों में पानी के कनेक्शन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बनाए गए शौचालय और वर्षाशालिका सफेद हाथी बन कर रह गए हैं। विडंबना यह है कि शौचालय होने के बावजूद लोग शौचालय के बाहर ही खुले में शौच कर रहे हैं। इससे स्वच्छ भारत अभियान को धक्का लग रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर बनाई गई वर्षाशालिकाएं भी अधूरी हैं, जिसमें ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ रही है।
राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर वर्षाशालिका और शौचालय के कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। कहीं तो वर्षा शालिका और शौचालय के नामोंनिशान नहीं हैं तो कहीं कार्य पूरा ही नहीं किया गया है। इसमें ज्यादातर ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। विभाग का कहना है कि ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं। जहां पर शौचालय पूर्ण रूप से तैयार हैं, वहां पर पानी की कोई सुविधा नहीं है। इसकी वजह से शौचालय में ताले लगे हुए हैं। लोगों को शौचालय जाने के लिए नालों या शौचालय के आगे-पीछे जाना पड़ता है, जिसकी वजह से बीमारियां फैलने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं क्योंकि उनके लिए कुछ जगहों पर लोग राजनीति का सहारा ले रहे हैं। इससे वर्षाशालिका और शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। कहीं पर ठेकेदारों की लापरवाही भी सामने आ रही है। विभाग ऐसे ठेकेदारों पर शिकंजा कसेगा। इसके बारे में जिला परिषद अमरजीत सिंह बंग्गा का कहना है कि आईपीएच विभाग से एक माह पहले यहां पर पानी के कनेक्शन लगाने को कहा था, लेकिन अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं। आईएएस वरिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र गिल ने बताया कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की कोई मामले हैं तो जल्द कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें