फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों की समस्या का होगा समाधान : जयराम ठाकुर

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी। लेकिन जिन्होंने गलत काम किया है उसे सहन भी नहीं किया जाएगा। बिलासपुर के विस्थापितों की समस्या के लिए सरकार हर कदम उठाएगी। जो समस्या रह जाएगी उसे केंद्र से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिलासपुर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें गदा और तलवार भेंट कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभी इसे चलाने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो इसे चलाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो समस्या विधायकों द्वारा उठाई गई है उसका समाधान किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है। अगर जरूरत पड़ी तो समस्याओं को केंद्र से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब घर से संबंध रखते हैं। उन्होंने संगठन में हर छोटे से बड़ा कार्य किया है जो दिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी हालत में बदले की भावना से काम नहीं करेगी। लेकिन जिसने गतल किया है उसे छोड़ा भी नहीं जाएगा।
इससे पहले सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग और झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने भाखड़ा विस्थापितों, फोरलेन विस्थापितों, पानी और बिजली की समस्या के बारे में सीएम को अवगत करवाया। उक्त नेताओं ने कहा कि बिलासपुर के लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। इसके बाद भी बिलासपुर अपने हकों की लड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा, युवा मोर्चा, पार्षद नरेंद्र पंडित, पूर्व सैनिकों सहित अन्य संगठनों ने सीएम का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश सरकार के आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, बिलासपुर प्रभारी पायल वैद्य, ओएसडी महेंद्र धर्माणी, राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंबाल सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें