फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में रणधीर शर्मा की खलेगी कमी : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बिलासपुर जिला के नम्होल में भव्य स्वागत किया गया। नम्होल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने दृष्टि पत्र 2017 को राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में हौसले व उत्साह की कोई कमी नहीं है, जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं रखी गई। लेकिन यह समय की बात है कि श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रणधीर शर्मा विजयी नहीं हो सके। विधानसभा में इस बार रणधीर शर्मा की कमी खलेगी। बेशक रणधीर शर्मा चुनाव हार गए हैं, लेकिन वह अभी भी भाजपा के स्तंभ माने जाते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राज्य पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की भारी जीत के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। वर्तमान सरकार पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व रणधीर शर्मा ने नम्होल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक जेआर कटवाल, परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, शिशु धर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें