फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन 89 बच्चों ने दी प्रस्तुति

Thu, 30 Oct 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दधोल स्कूल में चल रही सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
बच्चों की प्रतिभा को निर्णायक मंडल ने सराहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय सांकृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन 89 बच्चों ने भाषण, वाद्य संगीत, संस्कृत श्लोक, सांस्कृतिक गीतिका, नाटक की प्रस्तुति देकर खूब वाहबाही लूटी। प्रतिभागियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल ने खूब सराहा। दूसरे दिन घुमारवीं, धार टटोह, चुवाड़ी, कंदरौर, दनथर, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर, कोठी, राधा कृष्णा घंडालवीं, भपराल, झडूंता, चांदपुर, हटवाड़, टकरेड़ा, हरनोड़ा, नखलेड़ा, कठलग, दधोल, बरमाणा व पंजगाई की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रतिभागी बेहतर प्रस्तुतियां दे रहे हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लग्न व ईमानदारी से जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, समूह गान व लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें