फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोधाम करयालग में गोपाष्टमी, वार्षिक उत्सव संपन्न

Thu, 30 Oct 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोधाम करयालग में गो ग्रास दाताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्रोत: ज
विज्ञापन
-गो ग्रास दाताओं को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोधाम करयालग श्री सोहनी देवी जी परिसर में गोपाष्टमी और वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वार्षिक गो ग्रास दाताओं को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद गोशाला के संरक्षक अमीचंद शास्त्री और प्रबंधक अश्विनी कपिल ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से सभी तीर्थों का लाभ प्राप्त होता है और हिंदू धर्म में गो सेवा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गोशाला अब गोधाम का रूप ले चुकी है, जिसमें शुद्ध देशी नस्ल की गायों के साथ शिव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर भी निर्मित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गोशाला को दिया गया दान और किया गया हवन जन्म जन्मांतर तक फलदायी रहता है। कार्यक्रम में गो भजनों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। गो ग्रास दान दाताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोशाला के प्रबंधक अश्विनी कपिल, अध्यक्ष रत्नचंद डोगरा, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, सचिव जोगेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह, धर्म सिंह, विजय शास्त्री, बबलू पटियाल रणवीर पटियाल, संजू सेन, अवतार सिंह, कुलतार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें