फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदरौर से हमीरपुर तक तंग पुलों का होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। कंदरौर से लेकर हमीरपुर बाइपास क्षेत्र तक डबललेन हाईवे के निर्माण को लेकर केंद्र से पैसा मंजूर होते ही अब इस मार्ग पर अधूरे पड़े पुलों के निर्माण का काम भी पूरा हो सकेगा। इन पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर वाहनों के आवागमन को लेकर आने वाली दिक्कतों का भी स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ डीसी शर्मा ने बताया कि कंदरौर से लेकर हमीरपुर बाईपास तक कुल 11 पुलों का निर्माण डबललेन हाईवे पर होना तय हुआ था। बीच में डबललेन के काम के लिए तय किए गए बजट के खत्म होने के बाद इस पर काम रुक गया था। अब घुमारवीं के सीर खड्ड पुल, मझासू, टिक्करी, भिड़ा, गसौती खड्ड, दधोल, उखली, बनी खड्ड व कुनाह आदि खड्डों पर निर्माणाधीन पुलों का निर्माण हो सकेगा। इन पुलों पर वर्तमान में ट्रैफिक बेहद गति से गुजरता है क्योंकि ये बहुत तंग हैं। अब नए सिरे से इनके निर्माण होने के बाद इनकी चौड़ाई ज्यादा होगी जिससे आवागमन आसान हो सकेगा। इसके लिए कुल 43 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

..............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें