फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर से लूटा गया बैग तालाब किनारे से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। निजी मोबाइल कंपनी के वितरक से लूटा गया बैग शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक तालाब के किनारे से बरामद किया गया है। हालांकि बैग में रखे रुपये और रिचार्ज कूपन गायब है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी एक फोन कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर अवनीश कुमार शर्मा 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे भोट क्षेत्र से बाइक से अपने पुरानी तहसील रोड पर स्थित अपने कार्यालय को आ रहे थे। बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने ओवरटेक करके नैनीताल हाईवे पर झपट्टा मारकर बैग लूट लिया था।
इसके बाद बदमाश रात के अंधेरे में भाग गए थे। बैग में ढाई हजार की नगदी के साथ ही पांच सौ सिम कार्ड, 45 हजार रुपये के रीचार्ज कूपन, अभिलेख आदि सामान रखा था। कोतवाली पुलिस ने रात में ही लूट की रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरु कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे के बाद शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर निवासी एक अन्य फोन डिस्ट्रीब्यूटर ने अवनीश को फोन करके बताया कि उनके गांव में तालाब किनारे स्कूल के बच्चों को खेल के दौरान एक बैग पड़ा मिला है।
बैग में उनके अभिलेख, सिमकार्ड, डिवाइस आदि सामान है। सूचना पर पीड़ित पुलिस के साथ गांव पहुंचा और पुलिस द्वारा बरामद किए गए अपने बैग को पहचान लिया। बैग में रखी नगदी व कुछ अन्य वस्तुएं गायब थीं।
बिलासपुर कोतवाल अजय श्रोतिय का कहना है कि बैग मिल गया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें