फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारसी सभा के सचिव ने करवाया सदस्यों पर धोखाधड़ी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलापसुर)। बरमाणा थाना के तहत जेपी उद्योग दी विस्थापित एवं प्रभावित सभा खारसी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सभा के सचिव दौलत सिंह ठाकुर ने सभा के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला बरमाणा थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
अपनी शिकायत में सभा के सचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी से सभा के नकली दस्तावेज तैयार किए हैं। इन लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बुलाए गए सभा के विशेष साधारण अधिवेशन में 25 जून 2017 को बुद्धि सिंह, श्याम लाल व लाल सिंह को सभा से निष्काषित कर दिया गया है। सभा की कार्यकारिणी 2016 से कार्यरत है।
विज्ञापन

जबकि 9 नवंबर 2018 को सभा के पूर्व में सदस्य रह चुके बुद्धि सिंह, लाल सिंह व श्याम लाल तथा प्रबंधक कमेटी सदस्य आरोपी चंदू राम, दौलत राम, राजेश कुमार, प्रकाश चंद व बृजलाल द्वारा सभा की चुनी हुई समानांतर कमेटी के अंतर्गत कार्यकारिणी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर गठन कर दिया। इसमें आरोपी बुद्धि सिंह ने खुद को प्रधान, श्याम लाल को उपप्रधान और राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बना दिया। इतना ही नहीं इन्होंने फर्जी कार्यकारिणी बनाकर इसकी प्रस्ताव की कापी सभा में कार्यरत लेखपाल और चमन लाल को सौंप दी। सभा के लेनदेन में जुड़े बैंकों में भी आरोपियों ने खुद को फर्जी दस्तावेज दिखाकर अधिकृत कर दिया। धोखाधड़ी का पता चलते ही बैंकों ने सभा के खातों का संचालन रोक दिया है जिससे की सभा से जुड़े सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
सभा के सचिव दौलत सिंह ठाकुर का कहना है कि उक्त आरोपियों की धोखाधड़ी के कारण सभा द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो रहे हैं जिसके कारण सभा को न्यायिक प्रक्रिया से भी जूझना पड़ सकता है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि इस मामले की जांच जल्द पूरी की जाए ताकि ऑपरेटरों और सभा के आर्थिक हालातों में सुधार हो सके।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। सभा के सचिव की शिकायत पर भादंसं 419, 420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही छानबीन कर मामले की जांच पूरी की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें