फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर दे रहा है हादसे को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर के वार्ड पलथी में लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहा है। हालत यह है कि न तो ट्रांसफार्मर में लगे फ्यूज ही सही है और न ही सारी तारें ढकी हुई हैं। यह ट्रांसफर बिल्कुल रास्ते के साथ लगा है लेकिन ट्रांसफार्मर में लगा स्विच बोर्ड जमीन से केवल तीन फुट ऊपर लगा है। इस कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव के रत्तन लाल शर्मा, सुधार समिति के पदाधिकारी गुरदेव कौशल, कै. बालक राम, प्रेमलाल, धर्मदास सोनी, नंदलाल, सतीश, सीता राम, सोहन लाल, प्यारे लाल, ज्ञान चंद, प्रकाश अशोक कुमार, ओंकार, रत्नी आदि ने बताया कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से अनुरोध किया हैं कि ट्रांसफार्मर में लगे फ्यूजों की दशा को सुधारा जाए ताकि कोई घटना न घटने पाए। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार बिजली बोर्ड को शिकायत भी की है लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से बिजली बोर्ड की होगी।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ विनोद चंदेल ने बताया कि तुरंत बिजली के फ्यूजों को बदला जाएगा और ट्रांसफार्मर के चारों ओर कांटेदार तार लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड हमेशा लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें