फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में प्रशासन ने हटाए आठ अवैध खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा में प्रशासन ने पुलिस के पहरे में हटाए अवैध खोखे
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद की कार्रवाई
फोरलेन निर्माण के लिए के लिए आ रही थी रुकावट
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने बरमाणा में डैहर को जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से बनाए आठ खोखे हटा दिए। सदर तहसीलदार और बरमाणा पुलिस के कड़े पहरे के बीच यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि यहां से फोरलेन सड़क निकाली जानी है, लेकिन इन खोखो की वजह से कार्य में रुकावट आ रही थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। वहीं, कुछ दिन पहले भी यहां पर छह खोखे हटाए गए थे।
जानकारी के अनुसार बरमाणा में उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में सोमवार को फोरलेन की सड़क के निर्माण के दायरे में आने वाले खोखे हटा दिए गए हैं। तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा, कानूनगो सुभाष राज, पटवारी गरजाराम सहित फोरलेन के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे, जबकि बरमाणा के एसएचओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर के तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए बरमाणा में आठ अवैध खोखे हटाए गए हैं। यहां पर फोरलेन निर्माण के लिए बाधा बन रहे अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें