बिलासपुर। एसडीएम डीएस गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडी समिति में राईस मिलर्स की बैठक हुई, जिसमें धान करोबारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। एसडीएम ने कहा है कि वह सभी के साथ मिलजुलकर आपसी सामंजस्य बनाकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। एसडीएम ने कहा कि कोई भी व्यापारी परेशान न हों, वह उनके हित की बात ही शासन से करेंगे। बैठक में राईस मिलर्स एसोसिएशन के रीजनल चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, केमरी चेयरमैन मुन्ने अली, डिबडिबा चेयरमैन पीडी अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि ने भाग लिया।