फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय से पहुंचे डेंगू के 16 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कंडेय में डेंगू केे 16 नए मामले आए सामने
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे डेंगू के 26 नए मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मार्कंडेय खंड में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में पहुंचे 26 नए डेंगू के मामलों में से 16 मामले मार्कंडेय से हैं। जबकि अन्य हिस्सों से भी डेंगू के मामले यहां पहुंचे हैं। इस समय डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच चुका है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को डेंगू के 26 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 6 मामले बिलासपुर शहर से, 16 मामले मार्कंडेय से, 2 मामले घुमारवीं से और 2 मामले झंडूता से दर्ज किए गए हैं। डेंगू से पीड़ित 118 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से डेंगू से पीड़ित 2 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं, शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-2 में 5, वार्ड-7 में 5 घरों में, वार्ड- 8 में 6 घरों में, वार्ड-9 में 5 घरों में और वार्ड-10 में 4 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्ड-2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 में जाकर 114 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 133 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें