फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन कामगारों की समस्याओं को फिलीपीन में रखेंगे यूनियन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन कामगारों की समस्याओं को फिलीपीन में रखेंगे यूनियन के पदाधिकारी
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के बंद होने से फोरलेन कार्य में लगे 1500 कामगार हो चुके हैं बेरोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन रोड प्रोजेक्ट में कार्यरत कंपनियों ने हजारों कामगारों को काम से हटा कर उन्हें बेरोजगार कर दिया है। रोड प्रोजेक्ट में 2014 से लेकर मई 2018 तक लगभग 1500 हिमाचली और प्रवासी कामगारों को रोजगार मिला था लेकिन मेन कंपनी के रवैये के कारण सभी कंपनियों और ठेकेदारों ने काम छोड़ दिया है। इसके कारण 1500 कामगार बेरोजगार हो गए हैं।
ऑल हिमाचल पीडब्लयूडी, आईपीएच एंड कन्ट्रैच्यूल वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान सीता राम सैनी और महासचिव जगतार सिंह बैंस ने कहा कि उक्त सभी कंपनियों को 25 सूत्रीय मांग पत्र 22 फरवरी को दिया था लेकिन आज तक कंपनियों ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया। सैनी ने कहा कि एक तरफ एशियन डेवलपमेंट बैंक प्रदेश सरकार और केंद्रीय सरकार को रोड प्रोजेक्ट बनाने के लिए ऋण इस शर्त के तहत दे रही है कि कामगारों के साथ श्रम मानकों का पालन सही होना चाहिए लेकिन कंपनी और सरकार श्रम मानकों का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने कामगारों की समस्याओं की प्रति एनएचआई के निदेशक को भेजी है। प्रेम लाल भाटिया ने कहा कि अब यूनियन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन रोड प्रोजेक्ट में कार्यरत कामगारों की समस्याओं को 14-15 अगस्त को फिलीपीन में एडीबी के समक्ष रख रही है।
------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें