महिला वर्ग में उन्नति क्लब की टीम रही विजेता
बिलासपुर में दो दिवसीय नेटबाल प्रतियोगिता का समापन
पुरुष वर्ग में अर्बन सिटी क्लब की टीम बनी विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। दो दिवसीय नेटबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में हुआ। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत दी। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को सम्मानित किया।
जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला बिलासपुर नेटबाल संघ की ओर से करवाया गया था जिसमें पुरुष वर्ग में आठ व महिला वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में उन्नति क्लब की टीम विजेता रही। जबकि साईं क्लब की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में अर्बन सिटी क्लब विजेता व जार्डन क्लब उपविजेता रहा। समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्माजित किया।
इस अवसर पर जिला युवा खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, बास्केटबाल कोच नीलम ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी व रेफरी गोपाल, संतोष जोशी, जिला नेटबाल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष तिलक राज, सचिव मुनीष कुमार, संयोजक निशांत राणा, प्रवक्ता सोहन लाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
--------------------
....नीटू सिंह।