फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को पहुंचे तीन डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को पहुंचे तीन डेंगू के मरीज
तीनों को उपचार के लिए अस्पताल किया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को तीन और डेंगू के मामले सामने आए हैं जिनमें से दो डियारा सेक्टर व एक मुख्य बाजार का है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। डेंगू से ग्रस्त मरीजों की संख्या 120 से ऊपर चली गई है। जबकि विशेषज्ञों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
डियारा सेक्टर में इस समय डेंगू का प्रकोप पूरी तरह से हावी है। हालांकि लोगों ने जागरूक होते हुए साफ-सफाई रखना शुरू कर दिया है लेकिन उसके बावजूद भी डेंगू से ग्रस्त मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि डेंगू पर नियंत्रण रखा जा सके लेकिन अभी भी डेंगू का मच्छर लोगों को काट रहा है। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोगों को डेंगू के मच्छरों से बचना है तो उन्हें अपने घरों के आसपास सफाई रखनी होगी। घास व झाड़ियां नहीं उगने देनी होंगी। कूलरों को साफ करना होगा। अगर कहीं पर भी जरा सा साफ पानी एकत्रित हो रहा है तो उसमें डेंगू के लारवा हलचल करते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। अब स्वास्थ्य विभाग को भी टीमों को अलर्ट करना होगा व उन्हें घर-घर जाकर लोगों को इसी बात के लिए जागरूक करना होगा कि वह कैसे डेंगू से बचाव करें। इसके साथ जहां पर भी उन्हें पानी के ड्रम व अन्य कुछ देखने को मिलता है तो उसे खाली करें ताकि मच्छर पैदा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर वीके चौधरी का कहना है कि सोमवार को तीन डेंगू के मामले आए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। स्थिति सामान्य है। मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें