फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदरौर में खेल महाकुंभ शुरू

विज्ञापन
विस उपाध्यक्ष हंस राज ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर। ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच देने और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सदर बिलासपुर के रावमापा कंदरौर में खेलकुंभ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विस उपाध्यक्ष हंस राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में सदर की 106 टीमों के लगभग 2 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के लिए भी 400 टीमों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसमें लगभग 4 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर हंस राज ने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलों के लिए उचित मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ खेल प्रतिभाएं ऐसी होती हैं जिन्हें उचित मंच न मिलने के कारण खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर नहीं मिल पाता। खेल महाकुंभ से उन्हें यह अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से तथा अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए विशेष बल दे रही है। सरकार राज्य में युवा सेवाओं एवं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है ताकि युवाओं की ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक सदुपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों से आहवान किया कि वह खेलों को खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में खेलों के बढ़ावा देने के लिए सरकार करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें