अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
26 से 30 नवंबर को राजस्थान के बीकानेर में होने वाली अंडर-14 स्कूली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगता के लिए हिमाचल की लड़कियों की टीम का प्रशिक्षण शिविर 16 नवंबर से मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में शुरू हो गया। इसका शुभारंभ रिटायर प्रधानाचार्य एचडीआर भारद्वाज ने किया। विशेष अतिथि के रूप में रिटायर बीडीओ भगत राम शर्मा, दीपा राम शर्मा, रिटायर अधीक्षक केआर रत्न, रिटायर डिप्टी डायरेक्टर पवन चौहान ने शिरकत की।
उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंतर राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति ने अनहद पुष्प भेंट किए। विशेष अतिथि भगत राम शर्मा को अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी निधि शर्मा, दीपा राम वशिष्ठ को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा ठाकुर, केआर रत्न को प्रियंका, इंद्र सिंह को दीपा, पवन चौहान को शिवानी, ज्ञान चंद को शालिनी ने पुष्प भेंट किए।
मुख्यातिथि एचडीआर भारद्वाज और विशेष अतिथि दीपा राम वशिष्ट ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को देखते हुए उनकी डाइट के लिए 15,000 रुपये कि राशि भेंट की। टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि टीम का शिविर 22 नवंबर तक चलेगा।
इस दौरान खिलाड़ी खूब पसीना बहाएंगे। टीम में 16 सदस्यों को शामिल किया है। इसमें अंजलि ठाकुर, अनुपम, बबीता, चेतना, गुलशन, हिमानी, जस्सी, कामना, मुस्कान, निकिता, नितिका, पायल, संजना, शीतल, वंशिका और योगिता को टीम में जगह मिली है। ये खिलाड़ी 23 नवंबर को बीकानेर के लिए रवाना होंगे।