फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)।
घुमारवीं में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुल गया है। इसका शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. कमल किशोर शर्मा ने किया। इस औषधि केंद्र का संचालन नितिन भारद्वाज करेंगे। नितिन भारद्वाज ने बताया कि योजना के तहत उच्च गुणवत्ता की दवाइयां बहुत ही सस्ते दामों पर यहां उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे गरीब और मध्यम तबके लोग आसानी से अपना इलाज करवा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के बाद इस प्रकार के केंद्र की सुविधा लोगों को घुमारवीं में भी केंद्र खुलने से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि केंद्र से मिलने वाली सस्ते दामों की दवाइयों का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. कमल किशोर शर्मा ने बताया कि घुमारवीं के लोगों के लिए यह खुशी की बात है जो इस प्रकार का औषधि केंद्र खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केंद्र में अच्छी और गुणवत्ता वाली औषधि उपलब्ध होगी। इस अवसर पर रिटायर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. कौशल, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. दिवेश, कृष्ण भारद्वाज, रमेश गुप्ता, राकेश सेठी, रामलाल राणा, माया शर्मा, वीना जगोता, सुरेश चंदेल, राकेश शर्मा, सुचेता ओर घुमारवीं के लगभग 260 लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें