फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कहलूर उत्सव के लिए 80 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

Sun, 03 May 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बम्म में कहलूर उत्सव के लिए ऑडिशन देने पहुंचे कलाकार व मौजूद समिति सदस्य। स्रोत: समिति
विज्ञापन
17 मई को बम्म में आयोजित होगा दो दिवसीय उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। कहलूर कल्याण समिति बम्म की ओर से 17-18 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कहलूर उत्सव के लिए स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ऑडिशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑडिशन कहलूर कल्याण समिति की ऑडिशन कमेटी की ओर से लिए गए।
विज्ञापन

ऑडिशन में क्षेत्र के 80 बच्चों और कलाकारों ने भाग लिया। युवाओं और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गायन, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। समिति अध्यक्ष कर्म दत्त शर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिभागी 17-18 मई को आयोजित कहलूर उत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। समिति महासचिव मनीष शर्मा ने बताया की इस बार कहलूर उत्सव दो दिवसीय करवाया जा रहा है और समिति के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय हुनर को निखारना और कलाकारों को बड़े मंच तक पहुंचाना है। इस मौके पर समिति की सांस्कृतिक कार्यक्रम व ऑडिशन कमेटी के सदस्य राजकुमार शर्मा, कांता देवी, सुधीर ठाकुर, जमुना देवी, लोकेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें