फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा रामबाग मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के लिए 77 लाख स्वीकृत

Mon, 20 Apr 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं के साथ होगा मोक्ष धाम का निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा में करीब पांच वर्ष से बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए बरमाणा क्षेत्र के मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस मोक्ष धाम के ध्वस्त होने से आसपास की बैरी बरमाणा, धौन कोठी, पंजगाई सहित मंडी क्षेत्र की डैहर पंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया। सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 77 लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान पुष्पा शर्मा पंजगाईं, पूर्व प्रधान धौन कोठी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान बरमाणा रमेश संध्यार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण चंदेल सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री और मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें