फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में आवारा कुत्तों को लगाए एंटी रेबीज के टीके

Wed, 23 Sep 2026 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के सहयोग से पशुपालन विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन

बच्चों और राहगीरों को कुत्तों के काटने का बना रहता है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के बीच पशुपालन विभाग ने नगर परिषद के सहयोग से एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया। शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम रहे आवारा कुत्तों को चिह्नित कर उन्हें एंटी रेबीज के टीके लगाए गए। विभाग का कहना है कि कुत्तों में रेबीज संक्रमण की रोकथाम के साथ लोगों को इस गंभीर बीमारी के खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है।
शहर में कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मुख्य बाजार, रिहायशी क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों के घूमने से राहगीरों को कई बार परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए कुत्तों के झुंड के बीच से निकलना जोखिम भरा रहता है। कुत्तों के अचानक पीछे दौड़ने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. रविंद्र कुमार की अगुवाई में पशुपालन विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया। टीम ने आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका टीकाकरण किया। अभियान के दौरान फार्मासिस्ट बलवीर शर्मा सहित विभागीय कर्मचारियों ने सहयोग किया। नगर परिषद की ओर से भी अभियान में आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया गया। आवारा कुत्तों के टीकाकरण से उनमें रेबीज संक्रमण की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। रेबीज संक्रमित पशु के काटने से मनुष्यों में फैलने वाली गंभीर बीमारी है। समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में आवारा कुत्तों का टीकाकरण बीमारी की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को चिह्नित कर एंटी रेबीज के टीके लगाए गए हैं। रेबीज संक्रमण की रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार विभाग की ओर से आगे भी आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की कि आवारा कुत्तों के झुंड से दूरी बनाए रखें और कुत्ते के काटने की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें