फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी पंचायत के तीन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
water - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी के वार्ड 9 बड्डू के तीन गांव बड्डू ब्रह्मणा, सहन व दौला कालोनी के 65 से 70 परिवार 16 दिनों से पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। गांव में लगे हैंडपंप भी लाल पानी उगल रहे हैं जिस कारण गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसको लेकर महिलाओं ने सोमवार खाली घड़े के साथ धरना प्रदर्शन किया। वहीं चेताया की समय रहते पानी न मिला तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
पंचायत के वार्ड सदस्य बुद्धि सिंह, ग्राम सुधार समिति के प्रधान राम स्वरूप परासर, निक्का राम, विशनदास, जगदीश, महिला मंडल प्रधान नीलम देवी, आशा देवी, मोनिका, मोनू, मीरा, व्यास, निर्मला देवी, प्रकासो देवी, रूपलाल, मीरा देवी, राधा देवी, पूर्व वार्ड पंच जीत राम, राजपाल, विशनदास, चमन लाल, ब्लॉक समिति सदस्य रीना देवी, प्रीतम सिंह, ओमपाल, बरफू राम, जगरनाथ आदि ने बताया कि पहले इन तीन गांवों को घुमारवीं कोठी पेयजल योजना से सप्लाई होती थी लेकिन गांव में पानी का अभाव होने के कारण बड्डू वार्ड के लिए लोगों के अनुरोध पर विभाग ने एक अलग भराड़ी बड्डू योजना बनाई गई।
विज्ञापन

इसका टैंक भराड़ी गांव में एक ग्रामीण द्वारा दान की गई जमीन में बनाया गया लेकिन 16 दिन पहले जमीन दान करने वाले व्यक्ति ने ही गांव की पानी की आपूर्ति बंद कर दी जिससे अब पानी के लिए गांव में हाहाकार मचा हुआ है। इस कारण लोग हैंडपंपों से उगलने वाला लाल पानी पीने पर मजबूर हैं जिससे गांव में आंत्रशोध जैसी भयानक बीमारी फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। गांव वालों ने विभाग को चेताया है कि अगर चार दिन के भीतर पानी का सुचारु रूप से प्रबंध नहीं किया तो फिर खाली घड़ों के साथ एक्सईएन कार्यालय में खाली घड़ों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट....
मामला पुलिस में दर्ज है: यशपाल
विभाग के सहायक अभियंता यशपाल ने बताया कि मामला पुलिस में दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सुधार समिति के सदस्य पुलिस से पानी को खुलवाने के लिए और ग्रामीण भी विभाग व पुलिस की मद्द करते हैं तो समस्या हल हो सकती है।
---------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें