फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल के साथ निकली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी की लड़ी के मद्देनजर गुरुवार की सुबह चार बजे तमाम श्रद्धालु नगर के माठखेड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र हुए। सबद कीर्तन के साथ ही प्रभातफेरी शुरु हुई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में सबसे आगे निशान साहिब लेकर मनजिंद्र सिंह बाजवा चल रहा थे। उनके पीछे संगत सबद कीर्तन करते व गुरुवाणी सुनाती चल रही थी। प्रभातफेरी माठखेड़ा रोड से होती हुई नगर की अनाज मंडी निवासी मनजिंद्र सिंह बाजबा के आवास पर पहुंची, जहां सभी का पुष्पवर्षा कर व जलपान कराकर स्वगत किया गया।
विज्ञापन

जलपान के बाद प्रभातफेरी पुन गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें