फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुरहाड़ गांव में लोग सड़क सुविधा से वंचित

विज्ञापन
elevated road
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र का लुरहाड़ गांव आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा से वंचित है। यह गांव तीनों और से गोबिंदसागर झील से घिरा हुआ है लेकिन लोगों को आज दिन तक सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिला है। लोग आज भी मरीजों को कंधे या पालकी में बिठाकर सड़क तक पहुंचाते है। कई बार तो मरीज रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं।
गांव के स्कूल कॉलेज के बच्चों के साथ ही सरकारी गैर सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को सड़क सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। गांव का पूरा क्षेत्र झील से घिरा होने के कारण लोगों को अजगरों से भी भय लगा रहता है। लोगों को सरकार की 102 और108 एंबुलेंस सुविधाओं का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि बरोहा ज्योतिपतन मुख्य सड़क से मुसाहन से पसोल बजौरा लुरहाड़ तक सात किलोमीटर सड़क का दो दशकों से निर्माण हो रहा है जो तीन किलोमीटर तक पक्की सड़क बन चुकी है लेकिन उसके आगे जो सड़क मार्ग है वह पिछले करीब पांच महीनों से बंद पड़ा हुआ है। लोगों को झंडूता उपमंडल कार्यालय आने के लिए कई बार मोटर वोट से पहुंचना पड़ता है। अगर मोटर वोट झील में खराब हो जाए तो उसमें बैठे लोगों की जिंदगी राम भरोसे होती है। सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को सात किलोमीटर दूर जाकर मुसाहन तक गैस सिलेंडर भी सिर पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से सड़क निर्माण की पुरजोर मांग की है। स्थानीय लोगों जगत राम, सोहन लाल, रघुवीर सिंह, मनीष कुमार, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, करतार सिंह, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, सुभाष चंद, इंद्र सिंह, लाल सिंह, हेम राज, पंकज, विशाल, निखिल, रजत, रोहित, लक्की, मोनिका, प्रियंका, नेहा, दिव्या, शालू, तनु, अंजना, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि पसोल से लुरहाड़ गांव तक जेसीबी मशीन से सड़क मार्ग पर पड़े ल्हासे हटाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही लुरहाड़ गांव तक सड़क मार्ग को वाहन योग्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने बताया कि मुसाहन से पसोल बजौरा लुरहाड़ सड़क मार्ग को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है जिसके निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा गया है।
.............................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें