अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में हुई बारिश से लोगों को खासा नुकसान पहुंचा है। सोमवार रात को भी बारिश होने से झंडूता व घुमारवीं में ही 15 मकान गिर चुके हैं जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन रिपोर्ट तैयार कर नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत गत रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण लोगों के घरों, मवेशी खानों एवं रसोईघरों को खासा नुकसान हुआ है। इसमें नंदलाल पुत्र सुरतिया राम गांव डोल लसावा का मवेशी खाना व रसोई घर गिर गया। मुख्तयार सिंह पुत्र बाबूराम गांव झमोला का एक मंजिला मवेशी खाना कच्चा स्लेट पोश मकान, प्रेम लाल पुत्र बख्शीराम गांव कल्लर का पक्का रसोईघर व स्लेटपोश एक मंजिला मकान गिर गया है।
इसी प्रकार वेद प्रकाश पुत्र बंशीलाल गांव बडग़ांव का एक मंजिला कच्चा मवेशी खाना, मिल्खी राम पुत्र मुंशीराम गांव झज्जर डाकघर जांगला का दो मंजिला कच्चा स्लेटपोश मकान, विनीता देवी पत्नी धर्म प्रकाश गांव विजयपुर का स्लेटपोश मवेशी खाना, दर्शन सिंह पुत्र प्रभुराम गांव दसलेहड़ा का मवेशी खाना व कच्चा मकान गिर गया है।
इसके अलावा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में निर्मला देवी पत्नी प्रकाश चंद गांव ठेरु का स्लेटपोश मवेशी खाना, ज्ञान चंद पुत्र विजय चंद गांव ग्लासी का रिहायशी स्लेटपोश मकान, राम प्यारी पत्नी मस्तराम गांव दाबला का स्लेटपोश मवेशी खाना, अनीता देवी पत्नी राम कृष्ण गांव कोटलू ब्राह्मणा का स्लेटपोश मवेशी खाना, कुलदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह गांव कोटलू ब्राह्मणा का रसोईघर, कृष्ण सिंह पुत्र सुखराम गांव कोटलु ब्राह्मणा का रसोईघर, राजीव मोहम्मद पुत्र मौज दीन गांव टकरेडा का मवेशी खाना और जीतराम पुत्र कृपाराम ग्राम पट्टा का मवेशी खाना गिर गया है। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा का कहना है कि नुकसान की रिपोर्ट तैैयार कर सरकार को भेजी जा रही है। प्रशासन हर नुकसान पर नजर रखे हुए हैं।