फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचा डेंगू का एक और मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में अपनी जड़े पक्की कर चुका डेंगू का डंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी जिला अस्पताल में डेंगू के बुखार से ग्रस्त एक और मरीज पहुंचा है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 119 के करीब हो चुकी है जिसमें से सबसे ज्यादा डियारा सेक्टर से ही हैं। जबकि कई मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैैं।
बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर स्थित आठ, नौ व दस नंबर वार्ड में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा है। जबकि शहर के 11 और पांच नंबर वार्ड से भी डेंगू के मरीज जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा जिला के घुमारवीं, झंडूता व मार्कंड से भी डेंगू से ग्रस्त मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या 119 के करीब पहुंच चुकी हैं जिसमें से 70 से ज्यादा लोग अकेले डियारा सेक्टर से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के सीएमओ वीके चौधरी का कहना है कि बिलासपुर शहर में डेंगू के कुल मिलाकर अभी तक 119 डेंगू के मामले दर्ज हुए हैं। इसमें से 76 लोग ओपीडी में ही ठीक हो गए हैं। जबकि 38 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया था जो स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। इस समय अस्पताल में 12 लोग डेंगू के बुखार से ग्रस्त भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मार्कंड, झंडुता तथा घुमारवीं में डेंगू की रोकथाम के लिए बीएमओ और फील्ड स्टाफ तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के बारे में मल्टी टासकिंग टीमें और आशा वर्कर्स को तैनात कर दिया गया हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें