अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर स्थित छात्र स्कूल खेल परिसर में दो दिवसीय नेटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यापार मंडल के प्रधान स्वतंत्र सांख्यान ने किया। प्रतियोगिता में आठ लड़कों व चार लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं।
दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन उन्नति क्लब व साईं क्लब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें उन्नति क्लब ने 12-7 से मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला व पुरुष वर्ग के बीच मैच करवाए जाएंगे।
मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला नेटबाल संघ के प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान तिलकराज, सचिव मुनीष कुमार, संयोजक निशांत राणा, प्रवक्ता सोहनलाल, प्रबंधक रफीक मोहम्मद, अविनाश कपूर, ओमप्रकाश गर्ग, राज कुमार राणा, नीलम ठाकुर, संतोष जोशी, संजय धीमान, मुकेश, गोपाल, दिनेश, महेंद्र सिंह, यजुविंद्र शर्मा, भावना सहित अन्य कई उपस्थित थे।