फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितेश काला ने जीता भारत केसरी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा के धार-टटोह में दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों को लाखों रुपये की इनामी राशि दी गई। दंगल में विदेशी पहलवानों ने भी दमखम दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

समाजसेवी दिनेश गौतम और राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भारत केसरी का खिताब हितेश काला ने जीता। विजेता पहलवान को डेढ़ लाख की नकद राशि दी गई।
लखदाता पीर के नाम से 15 से 20 लाख की लागत से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। हिमाचल कुश्ती संघ के तकनीकी निदेशक डॉक्टर संजय यादव और महासचिव जगदीश कुमार ने मंच का संचालन किया। सभी कुश्तियां सीधी करवाई गईं। सारिक पहलवान ने हरियाणा के हरदीप को हराया। दीपक ने मंडी के पंकज कुमार को हराया। हरियाणा के राजकुमार ने दाणु बनी वाले को हराया। हिमाचल के पहलवान मुकेश कुमार ने सन्नी खन्ना को हराया। संजय कैथल ने कमल दिल्ली को हराया। पहलवान बलवीर ने दिल्ली के रविंद्र को हराया। कमलजीत पहलवान डूमछेड़ी ने अजय गूज्जर हरियाणा को हराया। बब्बू बब्याल ने मेजर पहलवान लीरा वाले को हराया। हरमन और कृष्ण का मुकाबला बराबर पर छूटा। राज्यस्थान के सूखा और मनप्रीत की कुश्ती बराबर पर रही। जीरकपुर के सुनील ने ईरान के सुल्तान को हराया। भारत केसरी के मुकाबले में हितेश काला ने ईरान के पहलवान अली सैयद को चित्त किया। दंगल कमेटी के प्रधान अमरनाथ ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें