फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मीरीपीरी खालसा एकेडमी ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में मीरीपीरी खालसा एकेडमी ने लहराया परचम
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)।
प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की माता जी की याद में कराए गए कबड्डी टूर्नामेंट में मीरीपीरी खालसा एकेडमी की टीम ने पहला, पूरनपुर ने दूसरा व नजीबाबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंत्री ने सभी टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम परेवा में रविवार की सुबह बलदेव सिंह औलख की माता सुरजीत कौर की याद में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ एडीजी प्रेमप्रकाश ने राज्यमंत्री के साथ सुरजीत कौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। राज्यमंत्री के पुत्र व खालसा कन्या महाविद्यालय प्रबंधक गुरकीरत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, सेखदेव सिंह औलख, राजेंद्र सिंह औलख आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे प्रदेश के युवाओं को खेल के प्रति जागरुक करने के लिए हमेशा बचनबद्व हैं। इसके बाद शुरु हुई कबड्डी प्रतियोगिता में मीरीपीरी खालसा एकेड़मी नबाबगंज की टीम अब्बल रही। जबकि पूरनपुर ने दूसरा व नजीबाबाद की टीम ने तीसरा स्थान पाया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी डा विपिन ताडा ने राज्यमंत्री के साथ विजयी टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसडीएम डीएस गुप्ता, सीओ सलोनी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला पंचायत चेयरमैन चंद्रपाल सिंह, डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार उर्फ फैजी भैया, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, संतोख सिंह खैहरा, हंसराज पप्पू, दिलीप सक्सेना, चंद्रपाल शर्मा, हरबंश सिंह तनेजा, घन्नूमल बंसल, चित्रक मित्तल, भारत भूषण गुप्ता, हेमंत सिंह यादव, रविंद्र सिंह यादव, मोहन लाल सैनी आदि मौजूद रहे। एम्पायर इंरनेशनल जसमेल सिंह, कोच में हरदीप सिंह गिल, मंजोत सिंह, सर्वजीत सिंह, लखविंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें