फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घागस में स्थापित की गई बाबा अंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घागस में बाबा आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन

बिलासपुर। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की हिमाचल प्रदेश में पहली आदमकद प्रतिमा बिलासपुर के घागस में स्थापित की गई। आंबेडकर सेना मूल निवासी समिति के प्रदेशाध्यक्ष एचएस बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिमा की स्थापना आंबेडकर सेना के संस्थापक हर भजन सुमन की उपस्थिति में की गई। प्रदेशाध्यक्ष एचएस बंसल ने बताया कि किसी संस्था की ओर से स्थापित की गई यह प्रदेश में पहली मूर्ति है। मूर्ति स्थापना के बाद डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन तथा मिशन के उद्देश्य को घर-घर, गांव-गांव जाकर प्रचारित तथा प्रसारित करने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम में मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश चंद बंसल, आंबेडकर कल्याण समिति सायर डोबा, आंबेडकर विकास समिति, गुरु रविदास सभा कोट मंडी, दिनेश भवानी, प्रदीप भवानी, प्रेम लाल बंगा, अनिल, पंकज बंसल, केशव भवानी, कै. देवेंद्र, डॉ. अनिल, तेज प्रकाश, संदीप, राजेश कुमार, दयाल दत्त, हेमराज, हरीश बंसल, परमजीत कौर, टीडी बंसल, तोता राम, जय लाल, सुनील कुमार आदि लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें