नैण जलौण टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
बिलासपुर। नेहरू युवक मंडल नैण जलौण की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। फाइनल मैच नैण जलौण और हरलोग टीम के बीच खेला गया। इसमें नैण जलौण की टीम ने 17 रनों से फाइनल मैच को जीत कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। वहीं, शशिपाल मैन ऑफ दी मैच बने। समापन अवसर पर प्रोफेसर राकेश और निर्मल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। वर्तमान में युवाओं को खेलों के प्रति अधिक रुचि लेनी चाहिए क्योंकि खेलों से जो युवा दूर होते हैं, वे नशे जैसे अन्य व्यसनों में फंस कर अपना जीवन बर्बाद करते हैं। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और टीम को 2100 रुपये का नकद इनाम, जबकि उपविजेता को 1100 रुपये का इनाम भी दिए।