फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे ऑनलाइन बनेंगे लोगों के प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में लोगों को अपने किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों को अब यह सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए किसी भी प्रमाण पत्र के लिए लोगों को प्रशासन के ई पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद कुछ घंटों में ही प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका प्रिंट कहीं भी निकाला जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि पहले चरित्र प्रमाण पत्र से लेकर हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के अलावा अन्य प्रमाण पत्र के लिए लोगों को कई बार राजस्व विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। वहां भी कई बार अधिकारी नहीं मिलने तो कई बार किसी अन्य कारण के चलते काम नहीं हो पाते थे लेकिन अब लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रकार के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति जिला प्रशासन के ई पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन मांगी जाने वाली पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद कुछ ही घंटों में उसे प्रमाण पत्र मिल जाएगा। आवेदनकर्ता को इसकी पीडीएफ मिल जाएगी, जिसे कहीं से भी प्रिंट निकाल कर प्रयोग कर सकते हैं। प्रशासन के इस कदम से जिले के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। लोगों को यह सुविधा ऑनलाइन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया का कहना है कि ऑनलाइन सुविधा से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना ही प्रशासन का कार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें