बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अगले माह भूमि पूजन के बाद एम्स की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी साल के अंत तक एम्स का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। अभी एम्स के डिजाइन का कार्य चला हुआ है, जो इस साल के अंत तक बन जाएगा। इसके बाद एम्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अभी डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है।
बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले सूबे के पहले सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान (एम्स) की चारदीवारी का कार्य अगले माह से शुरू होने जा रहा है। वहीं एम्स के निर्माण की प्रक्रिया भी इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी। इसके बाद इसका निर्माण कार्य तेजी से होगा। वन विभाग की जमीन भी स्वास्थ्य विभाग के नाम हो चुकी है। एम्स निर्माण पर 1351 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।