सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग चौकीदार की मौत
केमरी(रामपुर)।
घर में सीढ़ी पर चढ़कर गुल्लक उतार रहे नगर पंचायत के बुजुर्ग चौकीदार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे परिजन मुरादाबाद लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में चौकीदार की मौत हो गई।
केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी सगीर अहमद (60) नगर पंचायत केमरी में ठेकेदार की ओर से रात की चौकीदारी करते थे। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह परिवार के लोग अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान सगीर अहमद कमरे में सीढ़ी पर चढ़कर अपनी दवाई खरीदने के लिए पैसों की गुल्लक उतार रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से नीचे गिर गए। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और सगीर को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इस पर परिजन मुरादाबाद ले जाने लगे लेकिन तभी रास्ते में सगीर अहमद ने दम तोड़ दिया।