फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर तौल न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र पर तौल न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)।
भाकियू की पंचायत बुधवार को मानपुरओझा में हुई, जिसमें तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने गेहूं खरीद में हो रही धांधली पर रोष जताया। मानपुर ओझा का केंद्र किसानों को स्वर्गफार्म पर मिला, जहां कोई केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं था। किसानों ने खाली बैनर देख कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम व मंडी समिति सचिव को सूचना देकर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर भोला मिर्धा, बादल मुखर्जी, अरुण, रितेश मंडल आदि मुख्य थे। वहीं, सहकारी बीज संघ चेयरमैन कुलबंत सिंह छोकर ने किसानों की शिकायत पर ग्राम सुहागनगला के केंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि केंद्र प्रभारी न होने के कारण तौल बंद थीं। किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ हंगामा किया। इस मौके पर करन सिंह, रामपाल, पप्पू, रामकिशोर आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें