फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिलने से हिमाचल का बढ़ा गौरव : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन कौशल ने कहा कि हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिलने से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इंडिया टुडे स्टेट ऑफ दी स्टेट्स कनकलेव 2017 के दौरान केंद्रीय भूतल परिवहन जहाजरानी एवं जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा नवीनीकरण मंत्री नितिन गडकरी के हाथों मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को यह सम्मान मिलने से राज्य का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन कौशल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और आमजन को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से शिक्षा अधोसंरचना और समावेशी विकास क्षेत्र में मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार सरकार की कार्य प्रणाली की गरिमा भी बढ़ाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के नतीजे 40 दिन बाद घोषित करने का फैसला लिया है वह कई सवाल खड़े कर रहा है। अगर इतना ही लंबा समय नतीजों के लिए रखना था तो चुनाव प्रचार को क्यों 15 दिन का समय दिया गया। इसके पीछे क्या मंशा रही है लोगों के जेहन में एक प्रश्न है।
विज्ञापन


कांग्रेस इस दोहरे मापदंड के लिए चुनाव आयोग के फैसले की निंदा करती हैं। जबकि दूसरी तरफ गुजरात चुनाव के लिए आयोग की ओर से लंबा समय रखा गया है। इससे पता चलता है की हिमाचल में कांग्रेस का पलड़ा भारी देखते हुए चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इस फैसले से जनता के आक्रोश को ज्यादा देर नहीं दबाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतना लंबा समय से नतीजे आने पर प्रदेश के विकास के विकास कार्य पर भी इसका असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें