फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया सड़क जाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जनसभा में लोग न पहुंच पाए इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। रणधीर शर्मा ने कहा कि नम्होल व ब्रह्मपुखर में रोड जाम कर दिया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जिला प्रशासन से इस बारे में शिकायत की। इसके बाद जिला प्रशासन ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि इस संबंध में भाजपा की ओर से शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया गया। वहीं इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी की गई है। इसका पूरा खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा। रणधीर शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जुखाला में स्वागत किया और उन्हें मां नयनादेवी की फोटो भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें