घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर ने ऐलान किया है कि चुनाव में उसी दल का समर्थन करेंगे जो उनकी मांगों को पूरा करेगा। शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
संघ के प्रधान राकेश कुमार संधू, महासचिव यशवीर राणावत, प्रदेश परिवेदना समिति के उपाध्यक्ष नरवीर सिंह चंदे, जिले के वरिष्ठ उपप्रधान अमरजीत सिंह, उपप्रधान नरेश धीमान, देशराज, संयुक्त सचिव निक्कू राम बंसल, जिला प्रेस मुख्य सचिव सेना पाल, वित्त सचिव सुभाष चंद, खंड घुमारवीं द्वितीय के प्रधान रामपाल बंसल, सदर खंड प्रधान श्यामलाल ठाकुर, स्वारघाट खंड प्रधान चिरंजी लाल, गोपाल शर्मा, विशाल ठाकुर, अतुल शर्मा, निर्मल चंदेल, सगली सिंह, जय सिंह, बाबूराम भारद्वाज, संजीव कुमार, अमरनाथ, रामजी दास, महेंद्र सिंह, राजकुमार, रवि संख्यान, वेद प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, सुरजीत कुमार, सुषमा शर्मा, वीना कुमारी, अनुराधा, संतोष कुमारी ने संयुक्त बयान में कहा कि राजकीय अध्यापक संघ उसी दल को समर्थन देगा जो प्रदेश में कार्यरत अध्यापकों के हितों की पैरवी करेगा।
मौजूदा समय में 7-7-14, 9-7-14 की अधिसूचना ने 4-9-14 के मसले को उलझाकर रख दिया है। जिसे संघ 8-16-24-32 की तर्ज पर पहले की भांति लागू करने की मांग करता है। प्रधानाचार्य पदोन्नति नियमित रूप से करना, टीजीटी से पीजीटी पदोन्नति के समय लिया जाने वाला विकल्प तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। पूर्व की भांति पीजीटी की वरिष्ठता के अनुसार पीजीटी और मुख्य अध्यापक की पदोन्नति की जाए। 26 अप्रैल 2010 से पहले नियुक्त टीजीटी को विकल्प की शर्त से छूट दी जाए। 2003 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के दायरे में लाया जाए। सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता लाभ दिया जाए। प्रथम नियुक्ति व पदोन्नति के समय 2 वर्ष का प्रोवेशन पीरियड खत्म किया जाए।
ग्रेड पे बढ़ोतरी को वित्तीय लाभ न माना जाए और न ही इसकी गणना 4-9-14 में की जाए। शिक्षा विभाग में सभी नियुक्तियां नियमित रूप से की जाएं। पाठशाला में अध्यापकों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं। शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए पाठशालाओं को प्रयोगशाला न बनाया जाए। अनुबंध कार्यकाल 3 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष किया जाए। सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। शिक्षा विभाग में कार्यरत एसएमसीए, पीटीए, पैट, अध्यापकों व पैरा अध्यापकों, कंप्यूटर अध्यापकों के लिए विशेष नीति बनाकर उन्हें तुरंत प्रभाव से नियमित किया जाए। संघ के जिला प्रधान राकेश कुमार संधू ने जिला के समस्त अध्यापकों से अनुरोध किया कि शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।