-जिले में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 70 पद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर की ओर से जेबीटी अध्यापकों के 70 पदों को भरने के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलिंग उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में हुई।
काउंसलिंग के पांचवें दिन 62 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। काउंसलिंग प्रक्रिया कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुई। अभ्यर्थियों ने क्रमबद्ध तरीके से अपने-अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। जेबीटी अध्यापकों की भर्ती में सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के 24, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानियों) का एक, ओबीसी (अनारक्षित) के 11, ओबीसी (बीपीएल) के तीन, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 13, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के तीन, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों) का एक, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के तीन, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) का एक पद है।
वहीं, जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीडी शर्मा ने बताया कि जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग के पांचवें दिन 62 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। अब जल्द ही मेरिट सूची निकाली जाएगी। सूची को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय भेजा जाएगा।