बिलासपुर। बिलासपुर के सदर थाना के तहत आने वाले नौणी चौक पर ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो जाने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नौणी के पास एक ट्रक (पीबी10बीपी-0087) और मोटरसाइकिल (एचपी24सी-2573) की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार को चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना के बाद काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
हालांकि कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सदर पुलिस ने टीम मौके पर जा पहुंची, जिसके बाद जाम को खुलवाया गया।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।