फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रों के लिए श्रीनयना देवी पूरी तरह तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयना देवी चैत्र नवरात्रों के मेलों के आयोजन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सफल आयोजन के लिए क्षेत्र को 9 भागों में विभाजित किया जाएगा जिनमें 5 सेक्टर अधिकारी अथवा प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। दर्शनों के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को लाइन में न लगना पड़े इसके लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। यह जानकारी आयुक्त श्रीनयना देवी जी मंदिर एवं उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने दी। भाटिया 6 से 15 अप्रैल तक लगने वाले चैत्र मेला 2019 के प्रबंधों के लिए आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्रीनयना देवी के दर्शनों के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए घवांडल व मातृशरण में दो सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घवांडल से उन्हें लाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिला के साथ उनके परिवारों का एक-एक सदस्य भी साथ रह सकेगा।
विज्ञापन

नयना देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर न्यास भरपूर प्रयास करेगा ताकि स्थानीय व बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टोबा, घवांडल व रोपवे के समीप यातायात बैरियर स्थापित किए जाएंगे। बताया कि केवल नियमित रूट वाली बसों को ही नए बस अड्डे तक जाने की अनुमति होगी। घवांडल तक लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर मेला अधिकारी व एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। जबकि अन्य विभिन्न कार्यों के निष्पादन हेतु 130 अस्थायी कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी सभी दुकानों में रेट लिस्ट चैक करना सुनिश्चित बनाएंगे ताकि श्रद्धालुओं से निर्धारित दाम से अधिक पैसे न वसूले जा सकें। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा विभाग के अधिकारी दुकानों व लंगरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता का नियमित निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार, कमांडेंट होमगार्ड अजय बोध, एमओएच डॉ. परविंद्र सिंह, मंदिर अधिकारी दुर्गा दास यादव, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जय गोपाल शर्मा, एक्सईएन आईपीएच अरविंद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें