फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक की टीम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी : प्रो. नीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि महाविद्यालय प्रशासन ने नैक की टीम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यूजीसी की ओर से स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर ग्रेडिंग भी दी जाती है। इसी ग्रेडिंग के आधार पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से अनुदान भी मिल सकेगा। निरीक्षण के पैरामीटर हैं जिसमें पाठ्यक्रम की स्थिति, शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका, उपलब्ध संसाधन, छात्रों की सुविधाओं से संबंधित सेवाएं एवं प्रशासनिक क्षमता प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय झंडूता में कर्नाटक महिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मीना, राजीव चंद, डॉ. सुमिता प्रसाद, पानी पूर्व आचार्य उड़ीसा से तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. महारुद्रा केकरे महाराष्ट्र से 14 और 15 फरवरी 2019 को महाविद्यालय के ग्रेड के निरीक्षण के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें