फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला कांग्रेस बंबर ठाकुर पार्टी को करेंगे और मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी जी(बिलासपुर)। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंबर ठाकुर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पार्टी बिलासपुर और भी ज्यादा मजबूत होगी। यह बात नयना देवी जी में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदित्य गौतम ने कहीं।
उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर एक जुझारू नेता है और उनके नेतृत्व में जिला बिलासपुर में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी और जिसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य गौतम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की सोच और कुशल नेतृत्व में जो भी पार्टी का विस्तार हुआ है, उससे निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनावों में बहुत लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर एक वरिष्ठ नेता है और उन्हें हर जिला की संगठन के बारे में अच्छी पहचान है। उसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस पार्टी ने जुझारू नेताओं को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा की मोदी सरकार को उखाड़ कर देश में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सरकार का गठन किया जा सके।
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें